एमए की परीक्षा देने जा रही शिक्षिका की हादसे में मौत
रामपुर, जून 15 -- सैफनी/शाहबाद। एमए की परीक्षा देने जा रही एक शिक्षिका की सोमवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर राणा शुगर मिल के निकट तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव उनके सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी फरीद खां की पुत्री करीब पैंतीस वर्षीय सुहेबा क्षेत्र में ही एक निजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं। सोमवार को वह एमए की परीक्षा देने सैफनी स्थित कालेज जा रही थीं। इसी दौरान राणा शुगर मिल के पास तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.