शाहजहांपुर, मार्च 1 -- कस्बे के मुड़िया मोड़ स्थित ग्लोरियस माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल और एम ए पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंग खेलकर और गले मिलकर होली मनाई। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने केमिकलयुक्त रंगों से बचने और जबरदस्ती रंग न लगाने की अपील की। सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की बात कही। सहायक परीक्षा प्रभारी शिवम वर्मा ने अनुशासन में होली खेलने की सलाह दी। नीतेश कुमार त्रिवेदी, मोहम्मद जैद, राजकुमार पाल, आसना चौहान, मनीषा सिंह, आदित्य सिंह, कृष्ण पाल गौतम, रोमाना खान, गुलफ्शा शहजादी, निदा अंसारी, जितेंद्र कुशवाहा और प्रधानाध्यापिका इरम मंसूरी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...