एमए एजुकेशन में नामांकन कल से
रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में सत्र 2026-28 से एमए एजुकेशन पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। एमए एजुकेशन कोर्स में नामांकन चांसलर पोर्टल- https://universities.jharkhand.gov.in, के माध्यम से होगा। किसी भी विषय में 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 14-22 अगस्त 2026 तक कर सकते है। दो वर्षीय एम.ए.एजुकेशन कोर्स के प्रथम वर्ष का शुल्क 20 हजार रुपए है। इस कोर्स में कुल 60 सीटें है। जिसमे नामांकन के लिए झारखंड सरकार के आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वीमेंस कॉलेज के स्नातक कोर्स में सीधा नामांकन का अवसर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.