जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने एमए इन मास कम्युनिकेशन के द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) और तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र बिना विलंब शुल्क के 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक अपने संबंधित कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेजों को ये फॉर्म 29 अप्रैल तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने होंगे।जो छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनके लिए 29 और 30 अप्रैल को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का विकल्प दिया गया है। विलंब शुल्क के साथ भरे गए फॉर्म को कॉलेजों द्वारा 2 मई 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा शुल्क के रूप में प्रत्येक परीक्षार्थी को 1550 रुपये और परीक्...