एमए अर्थशास्त्र एवं फाइनेंशियल अर्थशास्त्र में प्रवेश एक जून से, समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन
बरेली, मई 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में एमए अर्थशास्त्र एवं एमए फाइनेंशियल अर्थशास्त्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार एक जून से प्रारम्भ हो रही है। इन दोनों द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी विषय से स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पूरी तरह से पात्र हैं। एमए अर्थशास्त्र में कुल उपलब्ध 40 सीटों की वार्षिक फीस 2500 रुपये, एमए फाइनेंशियल अर्थशास्त्र की उपलब्ध 20 सीटों की वार्षिक फीस 15000 रुपये हैं। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के आधिकारिक लिंक https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर अपना आवेदन करना होगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.