एमएस राजा की पुण्यतिथि पर कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज। ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी जनरल एवं पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट, कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स कॉमरेड एमएस राजा की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को सिविल ऑडिट एसोसिएशन की ओर से मनाई गई। एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद मिश्रा ने कर्मचारियों से राजा के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके कर्मचारी हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में अमित सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, राजकुमार यादव सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.