एमएस धोनी 18 मई को खेलेंगे आखिरी IPL मैच? CSK के दिग्गज को चेन्नई में मिल सकती है विदाई
नई दिल्ली, मई 17 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के आईपीएल 2026 में दो ही लीग मैच बाकी हैं। प्लेऑफ्स में टीम पहुंचती है तो कुछ और मैच खेलने को मिल सकती हैं, लेकिन टीम की हालत और मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो सीएसके का टॉप 4 में पहुंचना मुश्किल है। सीएसके ने इस सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन सीएसके फैंस इस बात से नाराज हैं कि एमएस धोनी एक भी मैच अभी तक नहीं खेले हैं। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि दो मैच पहले ही वे फिट हो गए हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से नहीं खेल रहे। अब कहा जा रहा है कि वे अपना आखिरी आईपीएल मैच सोमवार 18 मई को खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आपको एमएस धोनी का वो बयान याद होगा, जब उन्होंने कहा था कि उनकी चाहत है कि वह आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में खेलें। इस सीजन चेन्नई में एक ही मुकाबला सीएसके का बाकी है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.