नई दिल्ली, अगस्त 3 -- एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत तब 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बना। धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में छक्का जड़कर भारत को छह विकेट जीत दिलाई थी। उन्होंने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर लॉन् ऑन के ऊपर से यादगार सिक्स ठोका और भारत ने 48.2 ओवर में 275 रनों का टारगेज किया। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज कुलसेकरा को उस सिक्स का बहुत दुख हुआ था। हालांकि, कुलसेकरा ने धोनी को एक शानदार इंसान करार दिया है। वह आईपीएल में धोनी के साथ खेल चुके। उन्होंने आईपीएल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक और 2012 में पांच मैच खेले। कुलसेकरा ने हैरतअंगेज खुलासा किया कि धोनी ने सीएसके में रहने के दौरान कभी वर्ल्ड कप फाइनल के सिक्स का जिक्र तक नहीं किया।'एमएस धोन...