नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि धोनी सीजन के शुरुआती दो सप्ताह के लिए नहीं खेलेंगे लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी फैंस का धोनी को मैदान पर खेलने देखने का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल किया। चेन्नई के फैंस एमएस धोनी का नाम प्लेइंग इलेवन में ना देखने से मायूस हो गए हैं। धोनी हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए हैदराबाद टीम के साथ पहुंचे हैं और मैदान पर भी दिखे थे। जब टीम हैदराबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.