नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- एमएस धोनी ने हाल ही में आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2026 को आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन डे था। इस दौरान सभी जानते थे कि एमएस धोनी को लेकर कोई बड़ा फैसला आ सकता है। धोनी इस बार के आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, ये उसी दिन तय होना था। दोपहर को चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने उनके रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए ये जानकारी दी थी कि वे सीएसके के मेंटॉर होंगे। इस पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और रांची के ही रहने वाले ईशान किशन का रिएक्शन आया है। IPL से MS धोनी के रिटायरमेंट लेने पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पीटीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, "उन्हें लगा कि रिटायर होने का यह सही समय है, लेकिन हम सब समझते हैं कि उन्होंने इस देश को कितना कुछ दिया है और कैसे उन्होंने इतने सारे युवा खिल...