नई दिल्ली, मई 4 -- जो फैंस इस बात की आस लगाए हुए थे कि महेंद्र सिंह धोनी को वह दिल्ली में मंगलवार 5 मई को खेलते हुए देख पाएंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मैच के लिए एमएस धोनी दिल्ली पहुंचे ही नहीं है। वह अभी भी चेन्नई में हैं और अपना रिहैब जारी रखे हुए हैं। आईपीएल 2026 में अभी तक वह पहला मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, धोनी कई बार चेन्नई में नेट्स में नजर आए हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वे अभी तक फिट नहीं हैं। एमएस धोनी नई दिल्ली नहीं आए हैं, जहां चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार (5 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। पूर्व कप्तान और CSK के स्टार खिलाड़ी चेन्नई में ही रुके हुए हैं, जहां वह पिंडली की चोट (काफ इंजरी) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं। यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.