नई दिल्ली, मार्च 21 -- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। सीजन शुरू होने से पहले एक बार फिर थाला फैंस के दिमाग में धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर सवाल घूमने लगे हैं। फैंस के अलावा भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और अब रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि शायद एमएस धोनी को हम आखिरी बार पीली जर्सी में खेलते हुए देखेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें पिछले तीन सालों से चल रही हैं, लेकिन उथप्पा का मानना है कि 2026 का सीजन वास्तव में उनका आखिरी हो सकता है। जियोस्टार से बातचीत में उथप्पा ने कहा, ''एमएस धोनी के लिए पीली जर्सी में आईपीएल 2026 आखिरी सीजन हो सकता है। मैं उन्हें इस साल एक 'मेंटोर-सह-खिलाड़ी' की भूमिका में ज्यादा देख रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.