नई दिल्ली, मार्च 20 -- IPL 2026 का आगाज होने वाला है। फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को फील्ड पर देखने के लिए बेताब हैं। इस रंगारंग लीग से पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी सफलता का राज दुनिया को बताया है। साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर धोनी की सफलता उनकी हिम्मत की बात की है और बताया है कि कैसे एक इंसान की वजह से वह इतनी बड़ी विरासत खड़ी कर पाए है, जिसपर आज पूरे देश को नाज है। यह इंसान और कोई नहीं बल्कि धोनी के पिता पान सिंह धोनी है, जिनका जन्मदिन 19 मार्च को था। साक्षी धोनी ने एक तस्वीर पोस्ट की और उनकी जीवन-गाथा की तारीफ करते हुए उसे प्रेरणादायक बताया, और धोनी को आज के रूप में ढालने का श्रेय उन्हें दिया। साक्षी धोनी ने लिखा, "एक युवा लड़के से जिसने हिम्मत के साथ अपना गांव अकेला छोड़ दिया... एक ऐसी विरासत बनाने तक...