नई दिल्ली, मई 20 -- चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा है कि एमएस धोनी टीम के आखिरी लीग मैच में साथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह अंगूठे की चोट के कारण टीम के साथ अहमदाबाद नहीं जा रहे हैं. हालांकि कोच ने बताया है कि अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है तो एमएस धोनी टीम से जुड़ेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच गंवाया, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते कम हो गए हैं और अंतिम मैच जीतने के बाद साथ अब उन्हें दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना आखिरी मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। हसी ने कहा, ''मैं कन्फर्म कर सकता हूं कि वह टीम के साथ यहां नहीं हैं। लेकिन अगर क्वालीफाई करते हैं, त...