कन्नौज, अप्रैल 24 -- कोतवाली क्षेत्र के नथापुर्वा गांव में अंग्रेजी मीडियम द्वारा संचालित एमएस जेम्स पब्लिक इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने भी यूपी बोर्ड के जारी परिणाम में बेहतर अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। छात्रा मान्यता राजपूत ने हाईस्कूल में सर्वाधिाक 93 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में छात्रा सौम्या कटियार ने 86.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है। एमएस जेम्स पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मिथलेश राजपूत ने बताया कि हाईस्कूल की छात्रा सरैया गांव निवासी मान्यता राजपूत पुत्री मनोज कुमार ने 93 फीसदी अंक हासिल किए है। जिले के अंग्रेजी मीडियम विद्यालयो में वह पहले स्थान पर रही। छात्रा मान्यता राजपूत ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व अपने परिजनों को दिया। यह भी पढ़ें- मेधावी विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ाया मान सिकरोरी गांव निवासी...