लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ। एएमसी सेंटर और कॉलेज ने शुक्रवार को आर्मी मेडिकल कोर की 262वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर एएमसी सेंटर और कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने युद्ध स्मारक आर्मी मेडिकल कोर पर पुष्पांजलि अर्पित की और आर्मी मेडिकल कोर के उन योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर एएमसी सेंटर और कॉलेज के कर्मचारियों, उनके परिवारों और बच्चों के लिए कई खेल कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों और सैनिकों की एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज के सभी रैंकों से आग्रह किया कि वे दी जा रही प्रशिक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.