दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। दरभंगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को राघवेंद्र शर्मा न्यायादेश के तहत एमएसीपी के लाभ से संबंधित पत्र निर्गत होने पर डीपीओ स्थापना व विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। विगत 27 जनवरी को संघ के प्रधान सचिव सीताराम झा एवं अध्यक्ष मो. नासिर ने डीपीओ स्थापना को ज्ञापन देकर आगाह किया था कि स्थापना शाखा की ओर से एक सप्ताह के अंदर एमएसीपी का लाभ तथा राघवेंद्र शर्मा न्यायादेश से संबंधित संशोधित सूची प्रकाशित की जाए जिससे जिले के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों व कार्यरत कला, विज्ञान सभी कोटि के 1994 बैच के सभी शिक्षकों सहित सबको यह लाभ प्राप्त हो सके। गत 25 जनवरी को प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संरक्षक नंदन कुमार सिंह ने भी डीईओ से मिलकर इस मामले को गंभीरता से उठाया था। इ...