दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। जिला के सेवानिवृत शिक्षकों की ओर से डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार को बुधवार को सम्मानित किया गया। मोके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संरक्षक सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कला से संबंधित प्रोन्नति पाने वाले शिक्षकों में एमएसीपी की सूची प्रकाशित नहीं होने से निराशा बढ़ने लगी है। विगत 20 मार्च को प्रोन्नति समिति की ओर से जारी प्रधानाध्यापकों की सूची को डीपीओ स्थापना की ओर से शीघ्र प्रकाशित किए जाने की बात बताई गई है, लेकिन सब कुछ होने के बावजूद सूची का प्रकाशन नहीं होने से शिक्षकों में निराशा और आक्रोश है। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सेवानिवृत शिक्षक भोला प्रसाद कुमर ने बताया कि विगत दिनों डीएम को आवेदन दिया गया था कि टीचर्स क्लब की ओर से जो संशोधित सूची डीपीओ स्थापना को सौंपा गया है, उसका प्रकाशन शीघ...