देवघर, अप्रैल 6 -- सारठ। प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने रविवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से उनके आवास में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस बाबत शिक्षक शिवशंकर झा ने बताया कि रविवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल विधायक के मधुपुर स्थित आवास पहुंचकर शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित एमएसीपी (संसोधित सुनिश्चित करियर प्रगति योजना) का लाभ देने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा यह योजना वर्षों पूर्व लागू कर दी गई है। जिसके तहत कर्मचारियों को 10, 20 एवं 30 वर्षों की सेवा पर वित्तीय उन्नयन प्रदान किया जाता है। परन्तु झारखंड के शिक्षक अब तक इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हैं। शिक्षकों ने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार में शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ मिल रहा है। लेकिन झारखंड सरकार का शिक्षकों के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.