एमएससी में प्रथम स्थान प्राप्त मोनू को एसडीएम ने किया सम्मानित
मऊ, अगस्त 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के करजौली खुरहट गांव निवासी होनहार छात्र मोनू कुमार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में एमएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में बीते 29 अगस्त को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोनू कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया था। स्वर्ण पदक प्राप्त कर सोमवार को घर लौटे मोनू कुमार का तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- बीरकाजी के अनिल ने हासिल किया स्वर्ण पदक सम्मान कार्यक्रम के दौरान रोशन यादव, सुभाष, अजय बहादुर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.