एमएससी भौतिकी में रिक्त सीटों पर 31 को स्पॉट काउंसलिंग
गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में परास्नातक भौतिकी (एमएससी फिजिक्स) में बची हुई 31 सीटों पर प्रवेश के लिए 31 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर विभाग में उपस्थित होकर काउंसलिंग में प्रतिभाग करना होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त को सुबह 11 बजे भौतिकी विभाग में होगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध सीटों के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया कि प्रवेश विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और उस समय उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाएगा। एमए समाजशास्त्र में अनारक्षित वर्ग के लिए स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.