हरिद्वार, अप्रैल 22 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि टिहरी गढ़वाल की ओर से एमएससी (जूलॉजी) प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हरिद्वार स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम में साक्षी चौहान ने 7.86 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अलीशा अंसारी 7.64 एसजीपीए के साथ द्वितीय और मनु सैनी 7.45 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने छात्राओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- बीसीए प्रथम सेमेस्टर में शुभ गुप्ता अव्वल यह भी पढ़ें- CUET PG Result 2026: 24 अप्रैल को जारी होगा सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट, exams.nta.ac.in पर कर सकेंगे स्कोरकार्ड चेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...