एमएससी छात्रा से गैंगरेप व हत्या में बयान दर्ज
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। एमएससी छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में शुक्रवार को अपर जिला जज सुभाष सिंह की अदालत में अभियुक्तों के बयान दर्ज कर लिए गए। तीन जुलाई को अभियुक्त अपने बचाव में कोर्ट में गवाह पेश करेंगे। रेलबाजार की छात्रा का 29 दिसंबर 2021 को सीओडी पुल के पास शव मिला था। छात्रा के भाई ने रेलबाजार थाने में सोमनाथ गौतम, सत्यम मौर्य और रावेंद्र विश्वकर्मा उर्फ रवि के खिलाफ एफआईआर करायी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूटपाट, गैंगरेप व हत्या की धाराओं में चार्जशीट लगाई। तीनों के खिलाफ एडीजे 11 की कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। अधिवक्ता राजेश चौधरी ने बताया कि अभियोजन की ओर से 13 गवाह पेश किए गए हैं। अभियोजन की गवाही खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में अभियुक्तों के बयान भी दर्ज कर लिए गए। अभियुक्तों को सफाई साक्ष्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.