बरेली, जुलाई 1 -- बरेली कॉलेज के भौतिकी विज्ञान विभाग में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संचालन एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों मानवेन्द्र सिंह एवं अदिति शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. ओपी राय रहे। उन्होंने पीजी फोरम की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न प्रस्तुतियों व व्यक्तित्व परीक्षण गतिविधियों के आधार पर माधव सिंह को मिस्टर फेयरवेल तथा सबा को मिस फेयरवेल चुना गया। समारोह के अंत में एमएससी अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. सुंदर सिंह, प्रो. नीरज राठौर, प्रो. अविनाश अग्रवाल आद...