एमएसयू में 19,644 पहुंची स्नातक प्रवेश संख्या, 21 जुलाई से अंतिम ओपन सूची
सहारनपुर, जुलाई 20 -- सहारनपुर। मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय (एमएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम ओपन मेरिट सूची के अंतिम दिन 491 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में अब तक कुल प्रवेश संख्या 19,644 हो गई है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची के आधार पर 16,381 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। वहीं प्रथम प्रतीक्षा सूची के माध्यम से 2,240 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम ओपन मेरिट सूची के आखिरी दिन हुए 491 प्रवेशों के बाद कुल संख्या में और इजाफा हुआ। उन्होंने बताया कि अभी भी जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया है, उनके लिए रिक्त सीटों पर एक और अवसर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय खोलेगा समर्थ एडमिशन पोर्टल, नए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.