एमएसयू में मां शाकुम्भरी हरित वीथिका का शुभारंभ
सहारनपुर, जुलाई 8 -- पुवांरका। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में परिसर को अधिक हरित, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ग्रीन यूथ क्लब के तत्वावधान में बुधवार को मां शाकुम्भरी हरित वीथिका का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत हरित वीथिका के दोनों ओर करीब 16 प्रकार की पुष्पीय एवं सजावटी लताओं का रोपण किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. ने हरित वीथिका का उद्घाटन कर विभिन्न पुष्पीय एवं सजावटी बेलों का रोपण किया। हरित वीथिका के दोनों अलमांडा, मैंडेविला (लाल एवं सफेद), पैसिफ्लोरा (राखी बेल), मधुमालती, नीलमणि लता, चमेली सहित 16 प्रकार की पुष्पीय एवं सजावटी लताओं का रोपण किया गया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की संस्कृति का भी संवाहक होना चाहिए। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.