एमएसयू में प्रवेश का एक और मौका, 22 से 24 अगस्त तक खुलेगा पोर्टल
सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और अवसर दिया है। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल 22 अगस्त से 24 अगस्त तक पुनः खोला जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. विमला वाई के निर्देश पर अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश के लिए यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे पूर्व प्रवेश की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित थी। यह भी पढ़ें- बीए-एलएलबी व एलएलबी की द्वितीय वरीयता सूची जारी, 21 अगस्त तक प्रवेश का मौका यह भी पढ़ें- सीयूईटी में गलत विषय वाले को प्रवेश का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.