सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। प्रथम वरीयता सूची के आधार पर 16,381 विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर अपनी सीट सुनिश्चित की थी। इसके बाद जारी प्रथम प्रतीक्षा सूची के तहत पहले दिन मंगलवार को 1,068 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही कुल प्रवेश का आंकड़ा बढ़कर 17,449 हो गया है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची के तहत 9 जुलाई को 2,812, दस जुलाई को 5,137, 11 जुलाई को 6,601 तथा 13 जुलाई को 1,831 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। यह भी पढ़ें- एमएसयू ने एलएलबी व पीजी पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई इसके बाद प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी होने पर 15 जुलाई को प...