एमएसयू में चित्रकला, भाषण व कहानी कथन प्रतियोगिता
सहारनपुर, जुलाई 6 -- पुवांरका। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत बाला सुंदरी महिला अध्ययन केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय के गोद लिए विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, भाषण एवं कहानी कथन प्रतियोगिताओं का आयोजन दो आयु वर्गों में किया गया। प्रतियोगिताओं में गंदेवड़ा, हलालपुर, बुड्डा खेड़ा अहीर, अग्राहु और पुवांरका के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में इकरा ने प्रथम तथा नबिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी कथन प्रतियोगिता में सिंधु प्रथम और वंशिका द्वितीय रहीं। 'मेरी मां' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में नाजिया प्रथम तथा वंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में अवनी ने प्रथम और आयशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.