एमएसयू में एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षाएं संपन्न
सहारनपुर, जुलाई 24 -- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) एवं एमएड की प्रवेश परीक्षाएं शुक्रवार को आयोजित की गईं। प्रथम पाली में 99 और द्वितीय पाली में 41 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एलएलएम की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 258 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 159 अभ्यर्थी उपस्थित और 99 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से एमएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 132 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 91 उपस्थित और 41 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और परीक्षार्थियों ने अनुशासित वातावरण में परीक्षा दी। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.