एमएसयू में एमएड व एलएलएम प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई को
सहारनपुर, जुलाई 18 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एमएड एवं एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई थी। जबकि प्रवेश पत्र 20 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार के अनुसार, एमएड एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 24 जुलाई को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा एमएड की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.