दरभंगा, अप्रैल 4 -- गौड़ाबौराम। मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा चलाए जा रहे न्याय यात्रा अभियान के तहत किरतपुर प्रखंड अंतर्गत रासियारी पौनी, भुवौल और ढंगा गांवों में सघन जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। अभियान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, छोटेलाल पांडेय एवं अंकित आजाद आदि कार्यकर्ता थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...