एमएसयू ने विवि में किया प्रदर्शन
दरभंगा, अगस्त 12 -- दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को मिथिला महिला कॉलेज में अवैध वसूली के खिलाफ लनामिवि मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। विवि संयोजक अमन सक्सेना, विवि अध्यक्ष गौतम झा एवं महासचिव आदर्श मिश्रा ने कहा कि पीजी तक छात्राओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा लागू होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन छात्राओं से नामांकन शुल्क के रूप में दो हजार रुपये वसूल रहा है। इसके अलावा बोनाफाइड, आंतरिक परीक्षा, प्रैक्टिकल सहित साइन-मुहर के नाम पर भी छात्राओं से वसूली हो रही है। मौके पर आदर्श राय, शिवम झा, गोपाल, सत्यम, स्मृति, मोनी, रूचि, कामिनी, निशा, रूबी, चांदनी, रूही, लालबाबू, सेराज आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.