सहारनपुर, जुलाई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित बीएससी (फिजिकल एजुकेशन), बीपीईएस, बीपीएड, एमपीएड, एमएड, एलएलएम तथा मास्टर ऑफ लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थी 7 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि 30 जून थी, जिसे अभ्यर्थियों के हित में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि बीएससी (फिजिकल एजुकेशन), बीपीईएस, बीपीएड, एमपीएड तथा शारीरिक शिक्षा से संबंधित अन्य पाठ्यक्रमों ...