सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 की वार्षिक प्रणाली पर आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। सहारनपुर मंडल में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सहारनपुर जिले में 7, मुजफ्फरनगर में 5 और शामली में 2 केंद्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी), बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीएलएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों की मुख्य, बैक एवं एक्स परीक्षाओं के लिए यह केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://msuniversity.ac.in⁠ पर उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध सभी ...