एमएसयू ने छात्रों के बीच चलाया अभियान
दरभंगा, सितम्बर 10 -- दरभंगा। आगामी 24 सितंबर को प्रस्तावित एलएनएमयू घेराव एवं छात्र आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के विभिन्न निजी कोचिंग संस्थानों में मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से छात्र जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई विवि अध्यक्ष गौतम झा ने की। इस दौरान संगठन की ओर से छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनसे बड़ी संख्या में इस आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की गई। मौके पर संगठन मंत्री आशीष देव, अंकित आजाद, शिवम झा, सूरज पासवान, रजनीश कुमार, साहिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.