सहारनपुर, जुलाई 15 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित एलएलबी, बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने दस्तावेज संबंधित महाविद्यालय अथवा संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर के समस्त पाठ्यक्रमों तथा बीलिब में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी गई है। हालांकि एमएड, एलएलएम, बीपीईएस, बीएससी (पीएचईएस), एमपीएड, बीपीएड तथा म...