दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कुंवर सिंह कॉलेज में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से चिरंजीव यादव को कॉलेज अध्यक्ष तथा रुचि सिंह को महिला अध्यक्ष चुना गया। कॉलेज इकाई में उपाध्यक्ष यशमित कुमार एवं गोविंद कुमार, संगठन मंत्री विकास कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक कुंमार, सोशल मीडिया प्रभारी मुकुंद कुमार को चुना गया। महिला टीम में उपाध्यक्ष निशा कुमारी एवं सिमरन तथा सोशल मीडिया प्रभारी एरम नसीम को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर विचार करते हुए इसके निदान की मांग कॉलेज प्रशासन से की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.