सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तत्पश्चात इनोवेशन मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दमदार प्रस्तुतियां दी। विश्वविद्यालय परिसर मंगलवार सुबह से ही मंगल ध्वनियों और स्वागत गीतों से गूंज उठा। शुभारम्भ विधि-विधान के साथ आयोजित हवन-यज्ञ से हुआ। यज्ञ में कुलपति प्रोफेसर वाई विमला मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित रहीं। उनके साथ कुलसचिव कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार तथा उपकुलसचिव अनुप कुमार रहे। शुभ मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि के बीच सम्पन्न यह यज्ञ विश्वविद्यालय परिवार की उन्नति, समृद्धि, ज्ञान-विकास एवं सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु अर्पित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.