सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की स्नातक, परास्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) 11 अप्रैल से प्रस्तावित की गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuweb.in पर उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार छात्र 14 मार्च से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे और उसी दिन से परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है छात्र परीक्षा फार्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने महाविद्यालयों में फार्म का ऑनलाइन सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। महाविद्यालयों और संस्थानों में भरे हुए परीक्षा फार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.