सहारनपुर, फरवरी 10 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने एबीसी/अपार आईडी को लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों के प्रति सख्त रुख अपनाया है। विवि प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जिन विद्यार्थियों की एबीसी/अपार आईडी 15 फरवरी 2026 तक नहीं बनेगी, वह आगामी सम सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म नहीं भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि भारत सरकार के एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पोर्टल पर एबीसी/अपार आईडी बनवाने के निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद अधिकांश महाविद्यालयों ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि तय की है। प्रशासन के अनुसार जिन विद्यार्थियों की आईडी नहीं बनी है, उनका डाटा पहले ही महाविद्यालय पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। सभी संबद्ध और संघटक महाविद्यालयों को निर्दे...