सहारनपुर, फरवरी 26 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब छात्र 7 मार्च 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरकर परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले यह तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बीएड, बीएबीएड, बीएससी-बीएड, बीईएलएड, बीपीएड और बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) सत्र 2025-26 के प्रथम वर्ष (मेन) के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बीएससी (जैव प्रौद्योगिकी), बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) तथा बीएफए सहित अन्य पाठ्यक्रमों के विभिन्न वर्षों (मेन/बैक/एक्स) के परीक्षा फार्म भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.