बेगुसराय, अप्रैल 16 -- विपिन सिंह बीहट। बेमौसम आंधी और बारिश से खराब हुई गेहूं को बेचने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। फसल की गुणवत्ता खराब रहने की बात कहकर पैक्स व व्यापार मंडल गेहूं की खरीद से परहेज कर रहे हैं। इस बार जिले के पैक्सों में गेहूं की खरीदारी का मात्र 426 मीट्रिक टन लक्ष्य मिलने के कारण किसान गेहूं की औने-पौने दामों में बिचौलिये के हाथों बेचनें को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी दर पर गेहूं खरीद की समुचित व्यवस्था के अभाव में किसानों को अपना गेहूं बिचौलियों के हाथों औने-पौने भाव में बेचना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से किसान चिंतित पहले से ही खेती की लागत बढ़ने और मुनाफा धटने से परेशान किसानों के लिए अपने गेहूं को बेचना मुश्किल हो रहा है। इस वर्ष पैदावा...