बगहा, अप्रैल 12 -- बेतिया/बगहा। जिले के किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पाएगा कारण कि जिला में गेहूं खरीदारी का लक्ष्य काफी कम है। लक्ष्य के अभाव में सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीदारी नहीं हो पा रही है। ऐसे में एक बार फिर किसान अपने उत्पाद को बिचौलियों के हाथ में बेचने को मजबूर है। विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो रबी सीजन में गेहूं की खरीदारी शुरू हो चुकी है। एक अप्रैल से पैक्स के द्वारा गेहूं की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। लेकिन जिले को महज 368 एमटी गेहूं खरीदारी का ही लक्ष्य प्राप्त है। जबकि इस वर्ष गेहूं का उत्पादन अपेक्षाकृत अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकारी स्तर पर गेहूं खरीदारी का कम लक्ष्य होने एवं पैक्सो के द्वारा गेहूं की खरीदारी नहीं किए जाने से गेहूं उत्पादक किसान परेशान हो चले हैं। अपनी जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.