एमएसपी से कम भाव पर बिक रही मक्का, घट सकता है क्षेत्रफल
हाथरस, जुलाई 8 -- हाथरस, संवाददाता। मक्का के एमएसपी से कम भाव पर बिकने से किसानों का लगाव मक्का के प्रति कम हो गया है। खरीफ के सीजन में जिले में मक्का का क्षेत्रफल घटने की संभावना है। जिले के किसान जायद और खरीफ के सीजन में मक्का का उत्पादन करते हैं। जायद के सीजन में मक्का की कटाई हो चुकी है। वर्तमान में किसान अपनी उपज बेचने में लगे हैं। सरकार ने मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मंडी में मक्का 1900 से 1950 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बिक रही है। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों में मक्का की फसल के प्रति लगाव कम हो रहा है। इससे माना जा रहा है कि खरीफ के सीजन में मक्का का क्षेत्रफल घट सकता है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी का कहना है कि खरीफ के सीजन की फसलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.