एमएसपी पर 398 टन मक्का की खरीद, 48 घंटे में भुगतान का दावा
कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद अभियान रफ्तार पकड़ने लगा है। अब तक 102 किसानों से 398.45 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की जा चुकी है, जबकि 44 किसानों के खातों में 39.16 लाख रुपये का भुगतान भी भेजा जा चुका है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समर्थन मूल्य योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 जून से 31 जुलाई 2026 तक मक्का खरीद की जा रही है। शासन ने मक्का (कॉमन) का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। इसके अलावा किसानों को उतराई और छनाई मद में 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त भुगतान भी मिलेगा। मक्का खरीद के लिए जिले में कुल 10 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 9 केंद्र वर्तमान में ऑनलाइन संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.