एमएसपी पर मक्का खरीद तेज, 297 किसानों से 1057 एमटी खरीद
कन्नौज, जुलाई 3 -- कन्नौज। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का खरीद अभियान जारी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि 15 जून से 31 जुलाई तक संचालित खरीद अभियान के तहत किसानों से 2400 प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदा जा रहा है। इसके अलावा उतराई और छनाई मद में 20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा। जनपद में कुल 10 क्रय केंद्र संचालित हैं। किसानों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर तालग्राम केंद्र को जलालाबाद स्थानांतरित किया गया है, जहां जल्द खरीद शुरू होगी। अब तक 1542 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1073 का सत्यापन पूरा हो चुका है। 297 किसानों से 1057.25 मीट्रिक टन मक्का खरीदा गया है। इनमें 243 किसानों के खातों में 209.40 लाख रुपये का भुगतान भेजा जा चुका है, जबकि शेष भुगतान भी पीएफएमएस के माध्यम से निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.