एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 17 मांगों को लेकर किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
बिजनौर, अगस्त 10 -- बढ़ापुर। किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित कुल 17 मांगें उठाते हुए सरकार से किसानों, मजदूरों और आमजन के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जबकि महंगाई और खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। अखिल भारतीय किसान सभा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी की गारंटी देने, फसल बीमा की गारंटी और किसानों को कर्जमुक्त करने की मांग प्रमुखता से रखी।इसके यह भी पढ़ें- Kashipur News: संयुक्त किसान मोर्चा ने बाजपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अलावा मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.