नवादा, अप्रैल 6 -- नवादा, निज प्रतिनिधि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नवादा के सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल ने भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप मंच एमएसएमई हैकाथॉन 5.0 में सफलता हासिल कर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राहुल के डिफेंस टेक्नोलॉजी मॉडल को चुना गया है। इस उपलब्धि के बाद, भारत सरकार की ओर से उन्हें 15 लाख रुपये का ग्रांट (अनुदान) दिया गया है। राहुल इस राशि का उपयोग अपनी तकनीक को विकसित करने और भारतीय रक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में करेंगे। इस हैकाथॉन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे देश से लगभग 2.5 लाख से अधिक स्टार्ट अप्स और छात्रों ने आवेदन किया था। कुल आवेदकों में से केवल 502 लोगों का ही अंतिम रूप से चयन हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.