देहरादून, अगस्त 22 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता शिवालिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर बिजनेस इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन की ओर से 20 से 22 अगस्त तक आयोजित एमएसएमई हैकाथॉन में 35 टीमों का केंद्र की स्वीकृति के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, नवप्रवर्तकों, उद्यमियों और उभरते स्टार्टअप्स की 70 टीमों ने भाग लिया था।प्रस्तुतियों और विस्तृत मूल्यांकन के बाद 70 में से 35 टीमों को एमएसएमई भारत सरकार की अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है। सीबीआईआई के एसोसिएट डीन अजय वर्मा ने कहा कि हैकाथॉन ने युवाओं को अपने विचारों को व्यावहारिक समाधान और संभावित व्यवसाय में बदलने का मंच दिया। डीन एकेडमिक्स डॉ. सुरधुर पंत और विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट अजय कुमार ने भी आयोजन की सफलता पर प्रतिभागियों और आयोजन टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...